कंप्यूटर क्या है? | What is Computer in Hindi .
कंप्यूटर एक Electronic Device है, जो डेटा को इनफार्मेशन में कन्वर्ट करते हुए प्रोसेस करता है। यह विभिन्न प्रकार के Input को प्रोसेस करके Users को Output के रूप में जानकारी प्रदान करता है।
Full Form of Computer
- C- Common
- O- Operating
- M- Machine
- P- Purposely
- U- Used for
- T- Technological and
- E- Educational
- R- Research
- Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के compute शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘गणना करना’।
- कंप्यूटर का मुख्य कार्य गणना करना, डाटा को स्टोर और प्रोसेस करना होता है।
- कंप्यूटर का अविष्कार ‘चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage)’ ने किया था। इसलिए चार्ल्स बेबेज को ‘कंप्यूटर का पिता’ भी कहा जाता है।
- हम कंप्यूटर का इस्तेमाल गेम खेलने, पढाई करने, डॉक्यूमेंट को टाइप करने, विडियो देखने और इंटरनेट चलाने के लिए कर सकते हैं।
Computer working in Hindi
इनपुट (Input):
यह पहला चरण होता है जिसमें उपयोगकर्ता कंप्यूटर को जानकारी देता है। यह जानकारी कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक आदि उपकरणों के माध्यम से दी जाती है।उदाहरण: आप कीबोर्ड से "2 + 2" टाइप करते हैं।
प्रोसेसिंग (Processing):
इस चरण में कंप्यूटर की CPU (Central Processing Unit) उस इनपुट डाटा को प्रोसेस करता है। यह गणना, तुलना, निर्णय आदि कार्य करता है।उदाहरण: कंप्यूटर 2 + 2 की गणना करता है और उत्तर निकालता है – 4।
आउटपुट (Output):
प्रोसेसिंग के बाद प्राप्त जानकारी को आउटपुट डिवाइस जैसे मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि के माध्यम से उपयोगकर्ता को दिखाया या सुनाया जाता है।उदाहरण: स्क्रीन पर उत्तर "4" दिखता है।
स्टोरेज (Storage):
अगर उपयोगकर्ता चाहे, तो आउटपुट या प्रोसेस की गई जानकारी को स्टोरेज डिवाइस जैसे हार्ड डिस्क, SSD, पेन ड्राइव आदि में सेव किया जा सकता है।कंप्यूटर की विशेषता – Features of Computer in Hindi
1. Speed (गति)
कंप्यूटर के काम करने की Speed काफी तेज होती है। कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है। किसी मनुष्य को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है|
2. Accurate (सटीक)
कंप्यूटर किसी भी काम को बिना गलती किये पूरा करता है. मनुष्य एक काम को करने में बहुत गलती करता है जबकि कंप्यूटर बिना गलती किये अपने कार्य को पूरा कर लेता है।3. Reliable (विश्वसनीय)
कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय होता है। हम कंप्यूटर को जितनी बार भी इनपुट देंगे तो कंप्यूटर हमें हमेशा सही आउटपुट ही प्रदान करेगा। इसी वजह से हम मनुष्य से ज्यादा कंप्यूटर पर विश्वास करते है.4. Memory (मेमोरी)
कंप्यूटर की मेमोरी बहुत ही शक्तिशाली होती है. हम सभी चीजों को याद नहीं रख सकते लेकिन कंप्यूटर सभी चीजों को बिना भूले याद रखता है. कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है – पहली ‘प्राइमरी मेमोरी’ और दूसरी ‘सेकेंडरी मेमोरी’.5. Easy (आसान)
कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है और इसे हम बहुत कम समय में सीख सकते हैं.6. Automation (स्वचालित)
कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन है. यह अपने कार्यों को खुद से पूरा करती है. जब एक बार यह अपने कार्य को शुरू कर देती है तो बिना किसी मनुष्य की सहायता के इसे पूरा कर देती है.7. No Intelligence (कोई बुद्धिमत्ता नहीं)
कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह खुद से सोचने समझने की शक्ति नहीं होती है. यह सिर्फ प्रोग्रामिंग के आधार पर अपने कार्य को करता है. इसके पास दिमाग नहीं होता है.8. Privacy (गोपनीयता)
कंप्यूटर में हम अपनी पर्सनल जानकारी को स्टोर कर सकते हैं. हम कंप्यूटर में पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को इस्तेमाल नहीं कर सकता.कंप्यूटर के प्रकार - Types of Computer in Hindi
कंप्यूटर के मुख्य प्रकार निम्न है जो नीचे दिए गए है |
1. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
- माइक्रो कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका उपयोग एक समय में केवल एक व्यक्ति ही कर सकता है। इस कंप्यूटर का आकार काफी छोटा होता है।
- यह mini और mainframe computer से काफ़ी छोटा होता है। यह हल्का होने के साथ काफी सस्ता भी होता है।
- माइक्रोकंप्यूटर मल्टीटास्किंग होता है जिसका अर्थ यह है की यूजर इस कंप्यूटर में एक समय में बहुत सारें कार्य कर सकता हैं जैसे कि – इंटरनेट चलाना, word में काम करना और गाने सुनना आदि।
- उदहारण – लेपटॉप, स्मार्ट फ़ोन, टेबलेट आदि।
2. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
- मिनी कंप्यूटर एक मध्यम आकार का कंप्यूटर होता है जो व्यक्तिगत कंप्यूटर (PC) से अधिक शक्तिशाली होता है, लेकिन मुख्य फ्रेम कंप्यूटर (Mainframe) से कम शक्तिशाली होता है। इसका उपयोग छोटे और मध्यम आकार के संगठनों में एक साथ कई उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जा सकता है।
- विशेषताएँ:
- मल्टी-यूज़र सिस्टम (एक समय में कई उपयोगकर्ता काम कर सकते हैं)
- कम लागत और साइज में छोटा
- सामान्यतः छोटे व्यवसाय, शैक्षिक संस्थान या प्रयोगशालाओं में उपयोग किया जाता है।
- उदाहरण: PDP-11, VAX सिस्टम
3. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
- मेनफ्रेम कंप्यूटर एक बहुत ही शक्तिशाली और उच्च क्षमता वाला कंप्यूटर होता है जिसे हजारों उपयोगकर्ताओं द्वारा एक साथ उपयोग किया जा सकता है। यह बड़े संगठनों, बैंकों, रेलवे और सरकारी विभागों में डेटा प्रोसेसिंग और ट्रांजैक्शन के लिए उपयोग होता है।
- विशेषताएँ
- बहुत अधिक स्टोरेज और प्रोसेसिंग क्षमता
- उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षाहजारों उपयोगकर्ताओं को एक साथ सपोर्ट करता है
- उदाहरण: IBM zSeries, UNIVAC
4. सुपर कंप्यूटर (Super Computer) की परिभाषा:
- सुपर कंप्यूटर सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होता है, जिसका उपयोग उच्च गणनात्मक कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे मौसम की भविष्यवाणी, वैज्ञानिक अनुसंधान, अंतरिक्ष विज्ञान, परमाणु परीक्षण आदि।
- विशेषताएँ:
- अत्यधिक गति और प्रोसेसिंग क्षमता
- एक साथ करोड़ों गणनाएँ करने की क्षमता
- बड़े-बड़े डाटा को बहुत तेजी से प्रोसेस कर सकता है
- उदाहरण: PARAM (भारत में बना सुपर कंप्यूटर), Fugaku (जापान), Summit (USA)
कंप्यूटर के उपयोग- Applications of Computer in Hindi
1. Medical (स्वास्थ्य)
कंप्यूटर का इस्तेमाल स्वास्थ से सम्बंधित क्षेत्रों में किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर का उपयोग करके मरीजों की बिमारी का पता लगाया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग अस्पतालों में मरीजों का ultrasound (अल्ट्रासाउंड), ब्लड टेस्ट, CT स्कैन और MRI करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा कंप्यूटर का उपयोग X-ray करने, औऱ मरीजों को मॉनिटर करने के लिए भी किया जाता है। यह मरीजों के दिल की गति को मापने में भी मदद करता है।
इसके अलावा कंप्यूटर का उपयोग X-ray करने, औऱ मरीजों को मॉनिटर करने के लिए भी किया जाता है। यह मरीजों के दिल की गति को मापने में भी मदद करता है।
2. Communication (संचार)
कंप्यूटर का इस्तेमाल संचार (communication) करने के लिए भी किया जाता है। आज के समय में संचार करने के लिए कंप्यूटर एक लोकप्रिय विकल्प है।
कंप्यूटर का उपयोग करके यूजर घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकता है , डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर कर सकता है और घर बैठे मीटिंग कर सकता है। घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करने के लिए यूजर Skype और Zoom जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकता है।
3. Home (घर)
इसका उपयोग घरो में बहुत से कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे की :- ऑनलाइन भुगतान करने के लिए , गेम खेलने के लिए , मूवी देखने के लिए आदि। इसके अलावा छात्रों के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग प्रोजेक्ट बनाने के लिए, पढ़ाई करने के लिए भी किया जाता है।
4. Science and Engineering (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
सुपर कंप्यूटर का उपयोग विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है। यह कंप्यूटर विज्ञान में नई खोज करने में मदद करता है। इसके अलावा सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए , भूकंप की तीव्रता (intensity) मापने के लिए भी किया जाता है।
वैज्ञानिक और इंजीनियर कंप्यूटर का उपयोग डेटा को इकठ्ठा करने के लिए , उस डेटा को एनालाइज करने के लिए और स्टोर करने के लिए करते है।
5. Industry (उद्योग)
कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों में inventory को मैनेज करने के लिए, इंटीरियर डिज़ाइन के लिए, प्रोडक्ट के sample को डिज़ाइन करने के लिए, और वीडियो कांफ्रेंस करने के लिए किया जाता है।
6. Bank (बैंक)
कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंक में भी किया जाता है। बैंको में कंप्यूटर का उपयोग पैसो को ट्रांसफर और पैसो को जमा करने के लिए किया जाता है।
7. Entertainment (मनोरंजन)
कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑनलाइन फिल्मे देखने के लिए , गाने सुनने के लिए और गेम खेलने के लिए भी किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर मनोरंजन करने का एक लोकप्रिय साधन है।
कंप्यूटर के फायदे - Advantages of Computer in Hindi
1. Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)
कंप्यूटर का उपयोग करना बहुत आसान होता है। इसका उपयोग करने के लिए ज्यादा तकनिकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं पड़ती।
2. Multitasking (मल्टीटास्किंग)
यह multitasking होता है, यानी कंप्यूटर एक समय में एक से अधिक कार्यो को आसानी से पूरा कर सकता है।
3. Accuracy (सटीकता)
यह यूजर को बिलकुल सटीक (accurate) परिणाम देते है। कंप्यूटर जटील से जटील गणनाओ को आसानी से हल करने में सक्ष्म होते है।
4. Productivity (उत्पादकता)
यह उत्पादकता (productivity) को बढ़ाते है। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक मात्रा में काम कर सकता है। कंप्यूटर 24/7 घंटे लगातार काम कर सकता है।
कंप्यूटर के नुकसान - Disadvantages of Computer in Hindi
1. Cyber Crime (साइबर अपराध)
कंप्यूटर में साइबर क्राइम का खतरा हमेशा बना रहता है। साइबर क्राइम का अर्थ होता है की इंटरनेट के माध्यम से कोई अपराध करना. आजकल कंप्यूटर का उपयोग डेटा की चोरी , लोगो के साथ फ्रॉड , और लोगो को ब्लैकमेल करने के लिए भी किया जाता है।
2. Virus (वायरस)
कंप्यूटर में वायरस प्रवेश होने का खतरा हमेशा बना रहता वायरस कंप्यूटर में प्रवेश करके डेटा को डिलीट कर देता है , डेटा की चोरी करता है और उस डेटा का गलत इस्तेमाल करता है।
3. No Mind (कोई दिमाग नहीं)
कंप्यूटर के पास हम इंसानो की तरह सोचने समझने की शक्ति नहीं होती। कंप्यूटर खुद से कोई निर्णय नहीं ले सकता या खुद से कोई कार्य नहीं कर सकता। यह केवल उतना ही कार्य करेगा जितना यूजर कमांड देगा।
4. Human Dependent (मनुष्य पर निर्भर)
कंप्यूटर को चलाने के लिए इंसानो की आवश्यकता पड़ती है क्योकि कंप्यूटर खुद से चालू नहीं हो सकता है।
5. Health Issues (स्वास्थ्य समस्या)
कंप्यूटर को लगातार चलाने से यूजर को शरीर से समन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जैस की :- सिर दर्द, कमर दर्द , उंगलियों में दर्द और आंख का कमजोर होना आदि।
6. Addiction (लत)
अधिक मात्रा में कंप्यूटर का उपयोग करने से कंप्यूटर की लत लग जाती है। लोग पूरा पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर गेम खेलते रहते है , वीडियोस देखते रहते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Computer आज हमारी life का important हिस्सा बन गया है। अगर हम इसका use सही तरीके से करें तो यह हमें पढ़ाई, Office Works और Communication में बहुत help कर सकता है। लेकिन, हमें इसके नुकसान से भी बचना चाहिए।
F&Q
Q1: कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं?
Ans: मुख्यतः चार प्रकार – सुपर, मेनफ्रेम, माइक्रो और मिनी कंप्यूटर।
Q2: कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
Ans: चार्ल्स बैबेज।
Q3: कंप्यूटर का पहला प्रोग्रामर कौन था?
Ans: एडा लॉवलेस।
नोट:– मुझे उम्मीद है कि आपको (What is Computer in Hindi – कंप्यूटर क्या है?) उपयोगी रहे होंगे। अगर आपके लिए ये useful रहे हो, तो इन्हें अपने friends और classmates के साथ अवश्य Share कीजिए , जिससे कि उनकी भी help हो पाए।