कोशिका क्या है? प्रकार, संरचना, कार्य और महत्वपूर्ण प्रश्न – What is Cell in Hindi

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम जानेंगे कि कोशिका क्या है? इसके प्रकार, संरचना, कार्य और अति महत्वपूर्ण MCQ, जो किसी भी Competative Exams (जैसे: Railway NTPC, SSC, UPPCL, Railway Group D, UPSC, etc. ) में पूछे जाते हैं। इस लेख में हम कोशिका क्या है? What is Cell in Hindi? विस्तृत में अध्ययन करेंगे।इस लेख में हम कोशिका से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न भी शामिल किए है, जो आपको Biology में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।

कोशिका क्या है? प्रकार, संरचना, कार्य और महत्वपूर्ण प्रश्न – What is Cell in Hindi

कोशिका जीवित जीवों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। यह शरीर की सबसे छोटी इकाई होती है जो सभी जीवन क्रियाओं को नियंत्रित करती है। हर जीव — सूक्ष्म जीवाणु से लेकर विशालकाय व्हेल तक — कोशिकाओं से मिलकर बना होता है।


कोशिका क्या है? (What is Cell in Hindi)

कोशिका एक सूक्ष्म संरचना है जो जीवन के सभी कार्यों को नियंत्रित करती है। यह पहली बार रॉबर्ट हुक द्वारा 1665 में खोजी गई थी जब उन्होंने कॉर्क की पतली स्लाइस को माइक्रोस्कोप से देखा।

कोशिका के प्रकार (Types of Cells)

1. प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell) – जैसे: जीवाणु, बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ, 
2. यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell) – जैसे: पौधों और जानवरों की कोशिकाएं
पादप कोशिका (Plant Cell)
पशु कोशिका (Animal Cell)

कोशिका की संरचना (Structure of Cell)

कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) : 

कोशिका झिल्ली बाहरी आवरण जो कोशिका की सुरक्षा करता है


जीवद्रव्य (Protoplasm) : 

जीवद्रव्य  अर्धपारगम्य तरल पदार्थ होता है जिसमें कोशिकांग स्थित होते हैं।

नाभिक (Nucleus) :   

नाभिक की खोज राबर्ट ब्राउन ने किया था। यह कोशिका का नियंत्रण केंद्र है इसमें DNA मौजूद होता है।

माइटोकॉन्ड्रिया (Mytocondriya) :

माइटोकांड्रिया ऊर्जा का निर्माण करता है। इस लिए इसे Power House of Body कहते है।

राइबोसोम (Ribosome) : 

राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होता है। इस लिए इसे Protin Factory कहते है।

अंतः प्रदव्य जालिका (Endoplasmic Reticulam) :

यह प्रोटीन और वसा का संश्लेषण करता है। यह दो प्रकार का होता है।
1. Smooth Endoplasmic Reticulam
2. Rough Endoplasmic Reticulam

गॉल्गी बॉडी (Golgi Body) :

गॉल्गी बॉडी प्रोटीन का पैकेजिंग और ट्रांसपोर्ट करता है। इस लिए इसे Traiffic Police कहते है।

लाइसोसोम (Lysosome) :

लाइसोसम अपशिष्ट पदार्थों का पाचन  करता है। इसके अंदर Hydrolytic एंजाइम पाया जाता है। इस लिए इसे "आत्महत्या की थैली " कहते है।

क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast) :

यह केवल पादप कोशिका में होता है। Chloroplast प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन का निर्माण करता है।

कोशिका भित्ति (Cell Wall) :

कोशिका भित्ति पौधों की कोशिकाओं में कठोर संरचना प्रदान करता है। इसकी खोज "राबर्ट हूक" ने किया था 

कोशिका के कार्य (Functions of Cell)

  • जीवन क्रियाओं को नियंत्रित करना
  • पोषण, वृद्धि और मरम्मत
  • प्रोटीन, वसा, एंजाइम आदि बनाना
  • ऊर्जा उत्पादन
  • अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन

कोशिका सिद्धांत (Cell Theory)

  • 1. सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं।
  • 2. कोशिका जीवन की मूल इकाई है।
  • 3. सभी कोशिकाएं पहले से मौजूद कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं।
  • कोशिका सिद्धांत श्लाइडेन और श्वान ने दिया था।

ये भी पढ़ें :- 100+ Biology GK Questions and Answers in Hindi | जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

कोशिका से संबंधित 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)

कोशिका से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

1. कोशिका की खोज किसने की थी?

A) डार्विन
B) रॉबर्ट हुक
C) मेंडेल
D) लीनियस
सही उत्तर: B) रॉबर्ट हुक

2. माइटोकॉन्ड्रिया को क्या कहा जाता है?

A) कोशिका की आंख
B) ऊर्जा घर
C) कोशिका का मस्तिष्क
D) प्रोटीन केंद्र
 सही उत्तर: B) ऊर्जा घर

3. प्रकाश संश्लेषण किस कोशिकांग में होता है?

A) माइटोकॉन्ड्रिया
B) लायसोसोम
C) क्लोरोप्लास्ट
D) गॉल्गी बॉडी
 सही उत्तर: C) क्लोरोप्लास्ट

4. किस कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है?

A) पादप कोशिका
B) कवक कोशिका
C) पशु कोशिका
D) बैक्टीरिया
सही उत्तर: C) पशु कोशिका

5. कोशिका सिद्धांत किसने दिया था?

A) वॉटसन और क्रिक
B) हुक और न्यूटन
C) श्लाइडेन और श्वान
D) लुई पाश्चर
सही उत्तर: C) श्लाइडेन और श्वान

6. कोशिका का नियंत्रण केंद्र कौन होता है?

A) साइटोप्लाज्म
B) माइटोकॉन्ड्रिया
C) नाभिक
D) राइबोसोम
सही उत्तर: C) नाभिक

7. कोशिका झिल्ली किससे बनी होती है?

A) शर्करा
B) वसा
C) प्रोटीन और वसा
D) पानी
सही उत्तर: C) प्रोटीन और वसा

8. DNA कहाँ पाया जाता है?

A) कोशिका झिल्ली
B) साइटोप्लाज्म
C) नाभिक
D) राइबोसोम
सही उत्तर: C) नाभिक

9. सबसे छोटी कोशिका कौन सी है?

A) बैक्टीरिया
B) लाल रक्त कण
C) श्वेत रक्त कण
D) माइटोकॉन्ड्रिया
सही उत्तर: A) बैक्टीरिया

10. सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

A) RBC
B) मछली का अंडा
C) शुतुरमुर्ग का अंडा
D) मानव अंडाणु
सही उत्तर: C) शुतुरमुर्ग का अंडा

11. कोशिका का तरल भाग क्या कहलाता है?

A) नाभिक
B) साइटोप्लाज्म
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) राइबोसोम
सही उत्तर: B) साइटोप्लाज्म

12. कोशिका की शक्ति गृह (Powerhouse) कौन है?

A) लायसोसोम
B) नाभिक
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) क्लोरोप्लास्ट
सही उत्तर: C) माइटोकॉन्ड्रिया

13. राइबोसोम का कार्य क्या है?

A) ऊर्जा बनाना
B) प्रोटीन बनाना
C) DNA बनाना
D) कोशिका विभाजन
सही उत्तर: B) प्रोटीन बनाना

14. कोशिका में अपशिष्ट पदार्थों को नष्ट करने वाला अंगक कौन सा है?

A) राइबोसोम
B) माइटोकॉन्ड्रिया
C) लायसोसोम
D) गॉल्गी बॉडी
सही उत्तर: C) लायसोसोम

15. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में क्या नहीं पाया जाता?

A) DNA
B) साइटोप्लाज्म
C) नाभिक
D) कोशिका झिल्ली
सही उत्तर: C) नाभिक

16. कोशिका विभाजन का अध्ययन क्या कहलाता है?

A) साइटोलॉजी
B) जेनेटिक्स
C) मिटोसिस
D) बायोकैमिस्ट्री
 सही उत्तर: A) साइटोलॉजी

17. कोशिका का अध्ययन किस यंत्र से किया जाता है?

A) थर्मामीटर
B) बारोमीटर
C) माइक्रोस्कोप
D) हाइग्रोमीटर
सही उत्तर: C) माइक्रोस्कोप

18. गॉल्गी बॉडी का कार्य क्या होता है?

A) ऊर्जा बनाना
B) प्रोटीन को पैक करना
C) कोशिका को विभाजित करना
D) DNA बनाना
सही उत्तर: B) प्रोटीन को पैक करना

19. किस कोशिका में क्लोरोप्लास्ट पाया जाता है?

A) पशु कोशिका
B) पादप कोशिका
C) बैक्टीरिया
D) कवक
 सही उत्तर: B) पादप कोशिका

20. कोशिका भित्ति मुख्यतः किससे बनी होती है?

A) प्रोटीन
B) वसा
C) सेलूलोज
D) स्टार्च
 सही उत्तर: C) सेलूलोज

21. माइटोकॉन्ड्रिया में कौन सी गैसों का उपयोग होता है?

A) ऑक्सीजन
B) कार्बन डाइऑक्साइड
C) नाइट्रोजन
D) हीलियम
सही उत्तर: A) ऑक्सीजन

22. कोशिका झिल्ली का मुख्य कार्य क्या है?

A) पोषण बनाना
B) कोशिका को विभाजित करना
C) अंदर-बाहर पदार्थों का आवागमन नियंत्रित करना
D) ऊर्जा बनाना
सही उत्तर: C) अंदर-बाहर पदार्थों का आवागमन नियंत्रित करना

23. कोशिकाओं का आकार और आकार कैसा होता है?

A) एक जैसा
B) अलग-अलग
C) केवल गोल
D) केवल लंबा
 सही उत्तर: B) अलग-अलग

24. साइटोप्लाज्म किस प्रकार का पदार्थ होता है?

A) ठोस
B) द्रव
C) गैस
D) प्लाज्मा
सही उत्तर: B) द्रव

25. क्लोरोप्लास्ट में कौन सा पिगमेंट होता है?

A) मेलानिन
B) हीमोग्लोबिन
C) क्लोरोफिल
D) केराटिन
सही उत्तर: C) क्लोरोफिल

26. प्रोटीन संश्लेषण का केंद्र क्या है?

A) लायसोसोम
B) गॉल्गी बॉडी
C) राइबोसोम
D) माइटोकॉन्ड्रिया
सही उत्तर: C) राइबोसोम

27. एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम का कार्य क्या होता है?

A) ऊर्जा उत्पन्न करना
B) प्रोटीन और वसा का निर्माण
C) कोशिका को विभाजित करना
D) कोशिका भित्ति बनाना
सही उत्तर: B) प्रोटीन और वसा का निर्माण

28. पादप कोशिका में कौन से दो घटक विशेष रूप से पाए जाते हैं?

A) नाभिक और लायसोसोम
B) क्लोरोप्लास्ट और कोशिका भित्ति
C) माइटोकॉन्ड्रिया और साइटोप्लाज्म
D) राइबोसोम और DNA
सही उत्तर: B) क्लोरोप्लास्ट और कोशिका भित्ति

29. लायसोसोम को क्या कहा जाता है?

A) कोशिका का मस्तिष्क
B) कोशिका का सुरक्षा गार्ड
C) कोशिका का पाचन केंद्र
D) कोशिका का पावर हाउस
सही उत्तर: C) कोशिका का पाचन केंद्र

30. कोशिका में कुल कितने प्रकार के अंगक पाए जाते हैं?

A) 3
B) 5
C) अनेक
D) केवल एक
सही उत्तर: C) अनेक

31. कोशिका किससे बनी होती है?

A) ऊतक से
B) अंग से
C) अणुओं से
D) जंतुओं से
 सही उत्तर: C) अणुओं से 

32. प्रोकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण है?

A) अमीबा
B) जीवाणु
C) फफूंद
D) शैवाल
 सही उत्तर: B) जीवाणु

33. यूकैरियोटिक कोशिका किसमें पाई जाती है?

A) बैक्टीरिया
B) वायरस
C) पौधे और जानवर
D) केवल कवक
सही उत्तर: C) पौधे और जानवर

34. कोशिका की सबसे बाहरी परत क्या कहलाती है (पादप कोशिका में)?

A) साइटोप्लाज्म
B) कोशिका झिल्ली
C) कोशिका भित्ति
D) नाभिक
सही उत्तर: C) कोशिका भित्ति

35. कोशिका के अध्ययन को क्या कहते हैं?

A) बायोलॉजी
B) साइटोलॉजी
C) फिजियोलॉजी
D) एनाटॉमी
 सही उत्तर: B) साइटोलॉजी

36. कोशिका भित्ति किस प्रकार की होती है?

A) लचीली
B) कठोर
C) पारदर्शी
D) द्रव जैसी
 सही उत्तर: B) कठोर

37. कोशिका विभाजन का कौन सा प्रकार वृद्धि के लिए होता है?

A) मिटोसिस
B) मियोसिस
C) संयोजन
D) उत्प्रेरण
सही उत्तर: A) मिटोसिस

38. कोशिका में अनुवांशिक गुणों का वाहक कौन होता है?

A) RNA
B) साइटोप्लाज्म
C) DNA
D) प्रोटीन
सही उत्तर: C) DNA

39. DNA का पूरा नाम क्या है?

A) डाइऑक्सी न्यूक्लिक एसिड
B) डायनमिक न्यूक्लिक एसिड
C) डबल न्यूक्लिक एंजाइम
D) डाइऑक्सीन न्यूक्लिक अम्ल
सही उत्तर: A) डाइऑक्सी न्यूक्लिक एसिड

40. कोशिका में ऊर्जा का उत्पादन कहाँ होता है?

A) क्लोरोप्लास्ट
B) राइबोसोम
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) नाभिक
सही उत्तर: C) माइटोकॉन्ड्रिया

41. कोशिकाएं सबसे पहले किस जीव में देखी गई थीं?

A) पेड़
B) बैक्टीरिया
C) कॉर्क
D) मनुष्य
 सही उत्तर: C) कॉर्क

42. कोशिका में कौन सा अंगक प्रोटीन को संशोधित करता है?

A) राइबोसोम
B) माइटोकॉन्ड्रिया
C) गॉल्गी बॉडी
D) क्लोरोप्लास्ट
सही उत्तर: C) गॉल्गी बॉडी

43. कौन सा अंगक कोशिका में वसा का संश्लेषण करता है?

A) रफ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
B) स्मूद एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
C) नाभिक
D) क्लोरोप्लास्ट
सही उत्तर: B) स्मूद एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम

44. कोशिका में जल का भंडारण कहाँ होता है?

A) साइटोप्लाज्म
B) वैक्यूल
C) नाभिक
D) गॉल्गी बॉडी
सही उत्तर: B) वैक्यूल

45. किस कोशिकांग में DNA और RNA दोनों पाए जाते हैं?

A) नाभिक
B) क्लोरोप्लास्ट
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) उपरोक्त सभी
 सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी

46. कोशिका की सबसे बड़ी संरचना क्या है?

A) नाभिक
B) साइटोप्लाज्म
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) राइबोसोम
 सही उत्तर: A) नाभिक

47. कोशिका झिल्ली किस प्रकार की होती है?

A) केवल प्रवाही
B) अर्ध-पारगम्य
C) पूर्णतः पारगम्य
D) अपारगम्य
सही उत्तर: B) अर्ध-पारगम्य

48. कोशिका में कितने प्रकार के RNA होते हैं?

A) 1
B) 2
C) 3
D) 4
सही उत्तर: C) 3

49. कौन सा RNA प्रोटीन निर्माण में सहायक होता है?

A) mRNA
B) tRNA
C) rRNA
D) सभी
सही उत्तर: C) rRNA

50. कोशिका को पहली बार किसने 'सेल' नाम दिया?

A) अंटोन वॉन लिवेनहुक
B) रॉबर्ट हुक
C) श्वान
D) मेंडेल
सही उत्तर: B) रॉबर्ट हुक

निष्कर्ष (Conclusion) :

इस लेख में हमने कोशिका क्या है? और इसके विभिन्न अंग, उनके कार्यों, प्रकारों तथा उनसे जुड़े महत्वपूर्ण MCQs का अध्ययन किया। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या शैक्षणिक तैयारी में लगे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

Q1. कोशिका क्या है?

उत्तर: कोशिका जीवों की सबसे छोटी इकाई है, जो जीवन की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं स्वयं करती है।

Q2. कोशिका की खोज किसने की थी?

उत्तर: रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क की पतली परत का अध्ययन करके कोशिका की खोज की थी।

Q3. कोशिका कितने प्रकार की होती है?

उत्तर: कोशिका दो प्रकार की होती है ।
1. प्रोकैरियोटिक 
2. यूकैरियोटिक 

Q4. कोशिका का मस्तिष्क किसे कहा जाता है?

उत्तर: नाभिक को कोशिका का मस्तिष्क कहा जाता है, क्योंकि यह सभी कार्यों को नियंत्रित करता है।

Q5. पादप और पशु कोशिकाओं में क्या अंतर होता है?

उत्तर: पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति और क्लोरोप्लास्ट पाए जाते हैं, जबकि Animals Cells में ये नहीं होते।

Q6. कोशिका में ऊर्जा का उत्पादन कहाँ होता है?

उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का "पावरहाउस" कहा जाता है, क्योंकि यह ऊर्जा का निर्माण करता है।

Q7. कोशिका के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

उत्तर: कोशिका विज्ञान को साइटोलॉजी (Cytology) कहा जाता है।

Q8. सबसे बड़ी और सबसे छोटी कोशिकाएं कौन सी हैं?

उत्तर: सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा है, जबकि सबसे छोटी कोशिका Microplasma होती है।





एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने